कोरोना संक्रमित सीएम केजरीवाल में कैसे हैं लक्षण? दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जानकारी दी है वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि उनमें अभी इसके हल्के लक्षण हैं।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं। मुझमें इसके हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है, जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करवाएं।”

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब और गोवा जैसे अन्य चुनावी राज्यों का दौरा करने के बाद सोमवार को उत्तराखंड में प्रचार किया था। देश में महामारी की दूसरी लहर के दौरान, अप्रैल 2021 में मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता कोरोना पॉजिटिव हुई थी।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4099 नए मामले सामने आए जबकि एक की मौत हुई है। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,58,220 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 6.46 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले सात महीनों में सबसे ज्यादा है। शहर में 18 मई को पॉजिटिविटी दर 6.89 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

दिल्ली में 29 दिसंबर, 2020 को, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने राजधानी में एक ‘येलो’ अलर्ट का आदेश दिया था। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रिपोर्ट किए गए मामलों में से 81 प्रतिशत नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के हैं।

राजधानी में अब तक 351 ओमिक्रॉन मामलों का पता चला है, जिनमें से 57 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डीडीएमए, कोरोना मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए पहले से मौजूद प्रतिबंधों को और मजबूत कर सकती है। दिल्ली की पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत को पार कर गई है, जिससे राजधानी में रेड अलर्ट लगने की उम्मीद है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.