दिल्ली MCD का रण: उत्तराखंड के सीएम धामी और BJP सांसद गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली में किया रोड शो

दिल्ली में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में राजधानी के 14 जिलों में विजय संकल्प रैली निकाली गई।

रैली में पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र विनोद नगर वार्ड और मंडावली वार्ड के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने मंडावली, विनोद नगर से लेकर मंडावली राम चौक तक रोड शो किया। रोड शो लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबा रहा। रोड शो में काफी संख्या में लोगों की भीड़ और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी और सांसद गौतम गंभीर ने क्षेत्र के लोगों से 4 दिसंबर को होने वाले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रवि नेगी 198 विनोद नगर वार्ड से और 199 वार्ड मंडावली से शशि चांदना बीजेपी प्रत्याशी हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बहुत भ्रष्टाचार किया है आप लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली चाहिए तो बीजेपी को मतदान कीजिए।”

गौतम गंभीर ने भी आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा, “दिल्ली में सत्तारूढ़ इस पार्टी के एक मंत्री जेल में हैं, उनके कारनामे सभी जनता के सामने हैं। दूसरे मंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी घोटाले के सबसे बड़े आरोपी हैं। आप सब लोगों से निवेदन है कि 4 तारीख को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कीजिए।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.