दिल्ली के वेलकम इलाके में कुत्ते के लिए एक शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अफाक बताया जा राहा है।
मृतक के घरवालों के मुतबाकि 30 साल का अफाक रविवार दोपहर घर से बाहर निकला था। तभी पड़ोस में रहने वाले मेहताब नाम के शख्स का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। कुत्ता कहीं काट ना ले बस इसी बचाव में कुत्ते को डराने के लिए अफाक ने पत्थर उठाकर उसे मार दिया था। कुत्ते को पत्थर मारने पर उसके मालिक को इतना बुरा लगा कि उसने अचानक पिस्तौल निकाली और अफाक को पीछे से गोली मार दी।
अफाक के घरवालों के मुताबिक गोली लगने के बाद वो सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा, लेकिन आरोपी मेहताब के डर से आस पास मौजूद लोग उसकी मदद तक करने नहीं आए। वारदात का पता चलने पर अफाक के घरवाले मौके पर पहुंचे और फिर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां इलाक के दौरान अफाक की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक आरोपी मेहताब इससे पहले भी कुत्ते की वजह से कई और लोगों से झगड़ा कर चुका है।
अफाक की मौत के बाद से ही अफाक की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। अफाक के घर वाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।,साथ ही पुलिस लोगों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश में है कि क्या सच में कुत्ते की वजह से ही अफाक को गोली मारी गई या फिर कोई और वजह है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.