दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनाती, बॉर्डर सील

दिल्ली में किसान संगठन एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर मंतर पर महापंचायत का ऐलान किया है।

किसानों के आह्वान को लेकर सिंघु बॉर्डर समेत दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसान संगठनों ने सोमवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत का ऐलान किया है। इसको लेकर दिल्ली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कई जगहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोई अनहोनी घटना ना हो इसके लिए सिंघु बार्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली के जंतर मंतर पर भी पुलिस ने भारी बंदोबस्त लगाया है। हर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे जंतर मंतर ना जाएं। ऐसा करने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। दिल्ली के जंतर मंतर पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं मेट्रो को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, किसान नेता राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया था, जब वो जंतर मंतर जाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर छोड़ दिया।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा और कई किसान संगठन बेरोजगारी, लखीमपुर खीरी मामले में न्याय सहित कई मुद्दों को लेकर एक दिन का प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.