Blog

ब्रेकिंग: कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS रेफर

कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

आपको बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बताया जा रहा है कि हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। हरीश रावत को आज सुबह कुछ जांचों के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार न देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया।

इससे पहले बुधवार को खुद हरीश रावत ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। हरीश रावत ने कहा था कि मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वो कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक हैं।

इतना ही नहीं हरीश रावत ने आगे कहा कि अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा नहीं, मुझे भी करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ। गौरतलब है कि एक बार फिर कोरोना के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है । इससे पहल सीएम तीरथ सिंह रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.