Blog

उत्तराखंड की छह सड़कों को नेशनल हाईवे का दर्जा मिलने का इंतजार कब खत्म होगा?

उत्तराखंड की छह सड़कों को जल्द ही नेशनल हाईवे का दर्जा मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अब सिर्फ इसे पीएमओ की हरी झंडी का इंतजार है। इन सड़कों को नेशनल हाईवे घोषित करने की प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य सरकार को कई बार चिट्ठी लिखी गई है, लेकिन पिछले करीब तीन साल से प्रस्ताव केंद्र में अटके हैं। गौरतलब है कि अब नेशनल हाईवे का दर्जा दिलाना उतना आसान नहीं है। पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से नेशनल हाईवे की मंजूरी मिलती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री कार्यालय इसका निर्धारण करता है। नेशनल हाईवे के लिए तय मानकों और ट्रैफिक वगैरह के आधार पर पीएमओ मंजूरी देता है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में फिलहाल 21 नेशनल हाईवे हैं। इनकी लंबाई करीब 2954 किलोमीटर है। पिछले कुछ सालों के दौरान केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय को एक दर्जन से ज्यादा राज्य मोटर मार्गों को नेशनल हाईवे का दर्जा देने के लिए भेजे गए। लेकिन उनमें से आधा दर्जन प्रस्तावों को ही सैद्धांतिक मंजूरी मिल पाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.