हिमाचल: शिमला-मनाली जाने का अगर बना रहे हैं प्लान तो जान लें इस हफ्ते किस दिन होगी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में नए साल की संध्या पर बर्फबारी के बाद, लोग अन्य उच्च पहाड़ी स्थलों के साथ इस हफ्ते यहां भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के 3 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने की संभावना है। इसके प्रभाव की वजह से 3 जनवरी से वर्षा होने की संभावना है, जिससे मैदानी और निचली पहाड़ी में व्यापक रूप से मध्यम वर्षा और 3 जनवरी से 6 जनवरी तक मध्य और उच्च पहाड़ियों में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी की संभावना है।”

मौसम विभाग ने कहा कि चार से पांच जनवरी के बीच शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 से 5 जनवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के अधिकारियों और जनता से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा है।

इस बीच, शिमला के निवासी को बफीर्ली हवाओं का सामना करना पड़ा। यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि यहां के पास कुफरी में यह 2.6 डिग्री था। शिमला, धर्मशाला और पालमपुर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की चोटियां पहले से ही बर्फ की चादर में लिपटी हुई हैं। शिमला के होटल व्यवसायी डी.पी. भाटिया ने आईएएनएस को बताया, “इस सप्ताह बर्फबारी की संभावना है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों से पर्यटक मनाली, शिमला और कुफरी में आ सकते हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.