Categories: India NewsNews

उदयपुर में कांग्रेस चिंतन-मंथन में जुटी है, उधर पंजाब के इस दिग्गज नेता ने पार्टी को दिया बड़ा झटका!

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राजस्थान के उदयपुर में चिंतन बैठक कर रही है।

कांग्रेस ने अपने भविष्य की दशा और दिशा को सुधारने के लिए अपने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग समूहों में बांट कर विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श करने का जिम्मा सौंपा हुआ है। लेकिन इसी बीच पार्टी के लिए पंजाब से एक बुरी खबर आ गई। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर ही पार्टी और पार्टी के कुछ नेताओं की आलोचना करते हुए कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

कांग्रेस के इतने महत्वपूर्ण चिंतन बैठक के दौरान पार्टी के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस छोड़ने के ऐलान ने बीजेपी को कांग्रेस पर कटाक्ष करने का एक और मौका दे दिया है। बीजेपी इसे एक अद्भुत संयोग बताते हुए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रही है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की इस हालत पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि, इधर उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है उधर पंजाब से कद्दावर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ी। वाह क्या संयोग है!

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.