JIO का सबसे सस्ता प्लान! इसे लेने के बाद सालभर का झंझट खत्म, 1800 रुपये की बचत भी होगी!

जियो अपने ग्राहकों को आकर्षक प्लान देने के लिए जाना जाता है। जियो ऐसे सस्ते प्लान लाता है, जिसके आगे दूसरी कंपनियां सोचने के लिए मजबूर हो जाती हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान लेकर आया है। इनमें तीन प्लान बेहद खास हैं। ग्राहकों को ये तीनों प्लान खूब भा रहे हैं। आइए जानते हैं कि जियो के आखिर ये तीन शानदार प्लान क्या हैं।

पहला प्लान: जियो की ओर से यह प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही बार में रिचार्ज कर पूरे साल शांति से डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल का अनंद लेना चाहते हैं। साथ ही इस प्लान में काफी बचत भी होगी। यह प्लान 2999 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। 365 दिन में कंपनी आपको 912.5 जीबी डेटा देगी। यानी हर दिन कंपनी आपको 2.5 जीबी डेटा देगी। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा है। हर दिन आपको 100 SMS भी फ्री मिलेगा। इसके साथ ही Disney Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा।

2999 खर्च करने में आपका क्या फायदा है?

अगर पूरे अमाउंट का एवरेज आप निकालें तो आपको एक महीने का खर्च 250 रुपये ही आएगा। यानी 250 रुपये हर महीने आपको इस प्लान पर खर्च करना होगा। खास बात यह है कि जब आप 250 रुपये में जियो का कोई अन्य प्लान खरीदने जाएंगे तो आपको हर दिन 2.5 जीबी डेटा नहीं मिलेगा। इतना डेटा पाने के लिए अगर सिर्फ एक महीने का रिचार्ज कराएंगे तो आपको 400 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे। इस प्लान में कंपनी आपको डेटा ज्यादा दे रही है। यही नहीं इस प्लान को लेने में आपको साल में 1800 रुपये की बचत भी होगी। क्योंक कोई भी प्लान इस रेंज में आप लेने जाएंगे तो आपको 400 रुपये तक खर्च करने होंगे। जबकि इस प्लान में आपको सिर्फ 250 रुपये ही खर्च करने होंगे। मतलब यह कि हर महीने 150 रुपये की आपको बचत होगी।

दूसरा प्लान: जियो का दूसरा प्लान 750 रुपये का है। इस प्लान में आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी कुल आपको 180 जीबी डेटा 90 दिन में देगी। यानी हर रोज आपको 2 जीबी डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल के साथ हर रोज आप 100 SMS कर सकेंगे।

तीसरा प्लान: जियो का तीसरा प्लान 719 रुपये का है। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी 84 दिन में कुल 168 जीबी डेटा आपको देगी। यानी हर दिन कंपनी इस प्लान के तहत आपको 2 जीबी डेटा देगी। अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ हर दिन इस प्लान में आपको 100 SMS फ्री मिलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.