दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, टटोलेंगे जनता की नब्ज

हल्द्वानी में निजी दौरे पर जनसंवाद कार्यक्रम में जनता के समर्थन को देखते हुए आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हरिद्वार और देहरादून के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

उत्तराखंड में आप के 70 सीटों पर घोषणा के बाद पहली बार गढ़वाल दौरे पर आप के उपमुख्यमंत्री हरिद्वार पहुचेंगे। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने मनीष सिसोदिया के दौरे की जानकारी दी। 18 दिसंबर को मनीष सिसोदिया दिल्ली से सबसे पहले सड़क मार्ग से नारसन बॉर्डर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगे। जहां वो शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे।

वहीं 19 दिसम्बर सुबह 9 बजे मनीष सिसोदिया हरिद्वार से देहरादून के लिए निकलेंगे। देहरादून के होटल पैसिफिक में उत्तराखंड के अलग अलग शहरों से आए 250 स्कूल के प्रिंसीपलों के प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जिसमें उन्हें एक निजी संस्था द्वारा आमंत्रित किया गया।

इसके बाद दोपहर दो बजे से पार्टी संगठन की बैठकें होंगी, जिसमें समस्त गढवाल मंडल के जिलों से आए लोगों से मनीष सिसोदिया जी आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। शाम 4.30 बजे से समाज के सभी अलग अलग वर्ग के बुद्धिजीवी लोगों से मनीष जी का इंटरैक्टिव सैशन होगा जिसमें “देवभूमि की बात ,मनीष सिसोदिया के साथ ” के माध्यकम से मौजूद लोग अपने सवाल मनीष जी से पूछेंगे जिनका जवाब मनीष सिसोदिया देंगे । इसके बाद बीजापुर गेस्ट हाउस में शाम 5.30 बजे प्रेस वार्ता होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.