Blog

मोदी सरकार की शानदार पहल, इस ऐप के जरिए करोड़ों लोगों को देगी मुफ्त कानूनी सेवा, आप भी उठा सकते हैं फायदा

केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को मोबाइल पर मुफ्त कानूनी सेवा मुहैया कराने के लिए न्याय बंधु ऐप को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।

ऐप के आईओएस संस्करण को सरकार लॉन्च की तैयारी में है। संविधान के अनुच्छेद 39 ए के तहत मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय तक जनता की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकरा ने  ये पहल की है। संविधान दिवस पर गुरुवार को न्याय बंधु ऐप का आईओएस संस्करण लांच होगा।

ये ऐप ढाई करोड़ यूजर्स वाले उमंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फरवरी, 2019 में न्याय बंधु मोबाइल ऐप शुरू किया था। न्याय विभाग का मकसद है कि देश के सभी लोगों को कानूनी जानकारियां मुफ्त मिल सकें। इस संबंध में, न्याय विभाग ने सीएससी ई- गवर्मेंट सर्विसेज के साथ भागीदारी करते हुए एंड्रॉयड मंच पर न्याय बंधु मोबाइल ऐप विकसित किया है।

ऐप के जरिए लोग राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण, कानून फर्मो और सिविल सोसाइटी संगठनों के प्रतिनिधियों के माध्यम से कानूनी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। ऐप के आईओएस संस्करण की लांचिंग 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.