सांसद अजय भट्ट ने संसद में काशीपुर से जुड़े विकास के इस मुद्दे को उठाया, रेल मंत्री से की मदद की अपील

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने लोकसभ में अपने क्षेत्र से जुड़े विकास के मुद्दे को उठाया है।

अजय भट्ट ने ओवरब्रिज निर्माण के ठंडे बस्ते में जाने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने काशीपुर में दो ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दी थी। जिस कंपनी ने टेंडर हासिल किया था उसके द्वारा काम भी शुरू किया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ठेकेदार गायब हो गए। सांसद भट्ट ने कहा कि ऐसे में काम रुक गया है।

सांसद ने सदन में कहा कि ओवरब्रिज का काम बंद होने के बाद अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और सही जवाब नहीं दे रहे हैं। अजय भट्ट ने अपील की कि रेल मंत्री पीयूष गोयल मामले का संज्ञान लें और जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनाने के लिए अधिकारियों को आदेश दें। सदन में सांसद भट्ट ने कहा कि काशीपुर कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। ऐसे में यहां विकास कार्यों का पूरा होना जरूरी है।

बता दें कि 31 जनवरी 2018 को राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काशीपुर में दो रेलवे ओवरब्रिज आरओबी का शिलान्यास किया था। दो में से एक फ्लाईओवर रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल के पास मंजूर है। वहीं, दूसरा महाराणा प्रताप चौक पर रोडवेज के सामने प्रस्तावित है। काम ठप पड़ा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.