Blog

‘तमंचे पर डिस्को’ करने वाले बीजेपी से निष्कासित विधायक को अब हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी के निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को अब हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

हाईकोर्ट ने चैंपियन को वाई प्लस सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने प्रणव चैंपियन से कहा कि वो हरिद्वार के एसपी को प्रत्यावेदन दें। साथ ही कोर्ट ने एसपी से कहा कि वो इस मामले का एक हफ्ते में निपटारा करें। इससे पहले चैंपियन की सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति आलोक सिंह और न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की खंडपीठ ने बिना कारण बताए सुनवाई से मना कर दिया था, और इस मामला दूसरे बेंच को रेफर कर दिया था।

कुंवर प्रणव चैंपियन को 25 सालों से वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। चैंपियन ने वाई प्लस सुरक्षा हटाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। चैंपियन ने याचिका में कहा था कि उन्हें बीजेपी से बाहर किए जाने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है। चैंपियन ने याचिका में ये भी कहा था कि उनके असलहे के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।

कुंवर प्रणव चैंपियन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में चैंपियन एक हाथ में असलहे लिए और दूसरे हाथ में शराब से भारा ग्लास लिए डांस करते दिखाई दिए थे। वहीं दूसरे वीडियो में एक महिला उनके सामने डांस करती हुई नजर आई थी। इन वीडियो के सामने आने के बाद कुंवर प्रणव चैंपियन को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था। साथ ही उनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.