उत्तर प्रदेश

गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: मां-बाप और बहन की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 जुलाई को जमीन विवाद में अपने मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने उसे चौकिया तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है, साथ ही वारदात की वजह भी बताई है।

जमीन को लेकर था विवाद

पुलिस पूछताछ में अभय ने बताया कि उसकी बहन कुसुम की दो असफल शादियों के बाद उसने माता-पिता को अपने पक्ष में कर लिया था, और 1 बीघा 4 बिस्वा 10 धूर जमीन अपने नाम करवा ली थी। इस बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

अभय ने स्वीकार किया कि उसने पहले बहन, फिर मां और आखिर में पिता की हत्या की। उसके अनुसार, बहन की वजह से परिवार में उसकी कोई बात नहीं सुनी जाती थी, और वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था।

27 जुलाई को की थी 3 लोगों की हत्या

ट्रिपल मर्डर की घटना गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के पहेतिया गांव की है, जहां अभय यादव ने कुल्हाड़ी से अपने पिता शिवराम यादव (65), मां जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

वारदात के बाद वादी अमरनाथ यादव की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। गाजीपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अब हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या हत्या की साजिश में कोई और भी शामिल था या आरोपी ने अकेले ही तीनों हत्याएं कीं।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए रिजवान अंसारी की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.