फोटो: सोशल मीडिया
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ इंडिया में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई।
बैठक में विपक्षी नेताओं ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों में एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का संकल्प लिया। यह बैठक टीएमसी प्रमुख और और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई थी।
बैठक में 17 पार्टियों के नेता शामिल हुए। बैठक में TMC, कांग्रेस, CPI, सीपीआई(एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, NCP, RJD, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, JD(S), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और JMM के नेता ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। हालांक इस बैठक से आम आदी पाटी, टीआरए, बीजेपीड और ओऐसी जैसी पार्टियों ने खुद को दूर रखा।
बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा, “आज यहां कई पार्टियां थीं। हमने तय किया है कि हम केवल एक आम सहमति वाले उम्मीदवार को चुनेंगे। हर कोई इस उम्मीदवार को हमारा समर्थन देगा। हम दूसरों से सलाह मशविरा करेंगे। यह एक अच्छी शुरुआत है। हम कई महीनों के बाद एक साथ बैठे, और हम इसे फिर से करेंगे।”
वहीं, सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा, “विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में एक आम उम्मीदवार को उतारने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया है। उम्मीदवार जो वास्तव में संविधान के संरक्षक के रूप में काम कर सकता है और मोदी सरकार को भारतीय लोकतंत्र और भारत के सामाजिक ताने-बाने को और नुकसान पहुंचाने से रोक सकता है।”
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.