पेट्रोल-डीजल में लगी ‘आग’ फिलहाल नहीं बुझेगी!

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है। दोनों की कीमतों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। सातवें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ।

इस बढ़ोत्तरी के साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये और डीजल की कीमत 70 रुपये के पार जा चुकी है। पिछले सात दिनों में पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 1.88 रुपये बढ़ चुकी है। जबकि डीजल का रेट 1.50 रुपये बढ़ गया है। खाड़ी देशों और अमेरिका-चीन के बीच जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें पिछले कुछ दिन में बढ़ी है। इसी वजह से घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।

दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दाम 29 पैसे बढ़ गए। जबकि कोलकाता और मुंबई 28 और 31 पैसे बढ़ गए। इसी तरह डीजल के दाम दिल्ली में 19 पैसे जबकि कोलकाता और चेन्नई में 20 पैसे, मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.91 रुपये हो गई है। जबकि कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 76.60 रुपये, 79.57 रुपये और 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। बात महानगरों की करें तो चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.93 रुपये, 69.35 रुपये, 70.22 रुपये और 70.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

आपको बता दें कि 14 सितंबर को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी के तेल ठिकानों पर ड्रोन से हमला हुआ था। इसकी वजह से कंपनी के तेल उत्पादन में कमी आ गई है। जिसकी वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 20 फीसदी तक उछाल आ गय है। जानकारों का कहना है कि तेल उत्पादन में आई कमी की वजह से अभी पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने वाले नहीं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.