उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस का ये है प्लान! पार्टी बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष? जानें किसे मिल सकती है कमान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष को बदल सकती है और पार्टी इसके स्थान पर एक दलित को प्रदेश की कमान सौंप सकती है।

खबरों के मुताबिक, काफी सोच-विचार के बाद प्रस्ताव को पाटी अध्यक्ष के पास भेज दिया गया है। उस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है, जिसे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। उत्तराखंड के नेताओं ने पार्टी आलाकमान को बताया है कि कम से कम 18 विधानसभा सीटों पर दलित निर्णायक स्थिति में हैं, और बाकी सीटों पर 5,000 से 10,000 वोट हैं। इस कदम का मकसद बीएसपी को दलित वोटों को हासिल करने से रोकना है, जिसकी मैदानी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है।

एनडी तिवारी के निधन के बाद और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पास हरीश रावत सबसे शीर्ष नेता हैं। रावत को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है, लेकिन उन्होंने कहा था, ‘घर वहां है जहां दिल है’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को ये संदेश दिया कि वो अभी भी राज्य की राजनीति में बने हुए हैं।

राज्य की राजनीति हालांकि राजपूत बनाम ब्राह्मणों के बीच केंद्रित है, लेकिन कांग्रेस सभी समुदायों को जगह देने के लिए एक दलित को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है। जबकी हरीश रावत एक राजपूत हैं और सीएलपी नेता इंदिरा हृदयेश ब्राह्मण हैं।

कांग्रेस के पास राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के रूप में एक दलित चेहरा है। ऐसा संभव है कि वह इस पद के लिए सबसे आगे हो। प्रदीप को कई नेताओं का समर्थन प्राप्त है, हालांकि राज्य में एससी वर्ग से दो विधायक ममता राकेश और राजकुमार हैं, लेकिन टम्टा की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें फायदा हो सकता है। वहीं, मौजूदा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस मुद्दे पर किसी भी कॉल या मैसेज का जवाब नहीं दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.