Categories: India NewsNews

दोबारा सरकार बनते ही मोदी सरकार का किसानों और छोटे व्यापारियो को बड़ा तोहफा

मोदी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब हर किसान को सालाना 6000 रुपये मिलेंगे।

इसके साथ ही पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिए पेंशन योजना का भी ऐलान किया गया है। पहले किसान योजना सिर्फ लघु और सीमांत किसानों के लिए ही थी। बीजेपी ने चुनाव से पहले अपने मेनिफेस्टो में सरकार बनने पर इस योजना में सभी किसानों को शामिल करने वादा किया था। अपने ही वादे को पूरा करने के मकसद से मोदी सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इस पर मुहर लगा दी है।

इस योजना का फायदा देशभर के 14.5 करोड़ किसानों को मिलेगा। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसान की आमदनी अगले 5 साल में दोगुनी करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही फसल की लागत का कम से कम डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले, यह पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया है। कृषि मंत्री ने बताया कि पहले किसान सम्मान निधि पर 75 हजार करोड़ खर्च होते, लेकिन अब 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च और बढ़ेगा। यानी अब 87 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होगा।

इसके अलावा पहली कैबिनेट मीटिंग में छोटे व्यापारियों को भी सौगात दी गई है। अब उन्हें 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। पेंशन योजना के तहत 18 से 40 साल की उम्र के लोगों को 60 साल की उम्र के बाद प्रति महीने 3 हजार रुपये मिलेंगे। पेंशन स्कीम के तहत 18 साल की उम्र के युवक को 55 रुपये प्रति महीने का योगदान देना होगा। सरकार भी इतने का ही योगदान देगी। उम्र के हिसाब से योगदान की राशि बढ़ेगी।

आपको बता दें कि 17 जून से संसद सत्र बुलाने का फैसला किया गया है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.