Blog

पीएम मोदी ने अगले साल के लिए देशवासियों से की ये खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से साल 2021 में स्वच्छ भारत का संकल्प लेने की अपील की है।

पीएम ने रेडियो पर प्रसारित अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में यह अपील की। उन्होंने कहा, “ हमें ये संकल्प लेना चाहिए, कि हम, कचरा फैलाएंगे ही नहीं। स्वच्छ भारत अभियान का भी पहला संकल्प यही है। हमें देश को ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ से मुक्त करना ही है। ये भी 2021 के संकल्पों में से एक है।”

पीएम मोदी स्वच्छता को लेकर युवाओं की ओर से चलाए जा रहे अभियानों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने गुरुग्राम में रहने वाले युवक प्रदीप सांगवान का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदीप सांगवान 2016 से ‘हीलिंग हिमालयाज’ नाम से अभियान चला रहे हैं।

वह अपनी टीम के साथ हिमालय के अलग-अलग इलाकों में जाते हैं और जो प्लास्टिक कचरा पर्यटक छोड़कर जाते हैं, उसे साफ करते हैं। अब तक प्रदीप जी हिमालय की अलग-अलग पर्यटन स्थलों से टनों प्लास्टिक साफ कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने इसी संदर्भ में कर्नाटक के एक युवा दंपति अनुदीप और मिनूषा का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में विवाह बंधन में बंधे अनुदीप और मिनूषा ने देखा कि लोग अपने घर से बाहर घूमने जाते हैं और वहीँ ढ़ेर सारा कूड़ा-कचरा छोड़ कर आ जाते हैं।

कर्नाटका के सोमेश्वर तट पर भी यही स्थिति थी। अनुदीप और मिनूषा ने शादी के बाद अपना पहला संकल्प यही लिया। दोनों ने मिलकर समंदर तट का काफी कचरा साफ कर डाला। उनकी इतनी शानदार सोच से प्रभावित होकर ढ़ेर सारे युवा उनके साथ आकर जुड़ गए। इन लोगों ने मिलकर सोमेश्वर तट से 800 किलो से ज्यादा कचरा साफ किया है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प दोहराते हुए देशवासियों को नए वर्ष के लिए शुभकामनाएं भी दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.