प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शाम शपथ ग्रहण है। शपथ से पहले सुबह पीएम मोदी राजघाट पहुंचे। यहां उनहोंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।
उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और दूसरे बीजेपी सांसद मौजूद रहे। बापू को नमन करने के बाद मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पहुंचे। यहां पीएम ने अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी। यहां भी उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।
अटल समाधि के बाद प्रधानमंत्री मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां पीएम के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में देश-विदेश से करीब 8000 मेहमान शामिल होंगे। इस पर मोदी के शपथ ग्रहण में बिम्सटेक देशों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीएम चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.