दिल्ली में हुई किसान की मौत के बाद हाई अलर्ट जारी, यूपी-उत्तराखंड सीमा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा के दौरान किसान की मौत के बाद उत्तराखंड उधम सिंह नगर की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

किसान की मौत के बाद से दोनों राज्य उत्तराखंड-यूपी की सीमाओं पर हाई अलर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक राज्य की सीमा पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।इसको लेकर कल देर रात दोनों जनपदों के अधिकारियों की बैठक भी हुई थी।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर परेड हुई थी।इसमें हुए बवाल में यूपी के रामपुर डिबड़ीबा निवासी नवनीत सिंह की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी थी। इसके बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार मध्य रात्रि में रामपुर जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ उधमसिंह नगर पुलिस की मीटिंग हुई।

बैठक में रणनीति तैयार तय हुई।आज सुबह से ही रामपुर बॉर्डर और काशीपुर रोड स्थित डिबड़ीबा को जाने वाली सड़क पर भारी फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस तैनात है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.