उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सावाल खड़े किए हैं। भदौरा ब्लॉक के गहमर और मनिया गांव के लोगों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सेवराई संजय यादव को पत्रक सौंपकर मामले की जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की जा रही है और ब्लॉक स्तर के अधिकारी पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

मनिया गांव में सड़क-नाली निर्माण पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता इंतखाब आलम खान ने अपने पत्रक में बताया कि ग्राम पंचायत मनिया में सड़क और नाली निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि-

  • सड़क निर्माण में बेहद खराब गुणवत्ता की तीन नंबर की ईंट लगाई जा रही है।
  • निर्माण कार्य में बालू की मात्रा ज्यादा और सीमेंट की मात्रा कम रखी जा रही है।
  • शबीर खान के घर से जलालुद्दीन खान के दरवाजे तक बनाई जा रही नाली और कुशवाहा बस्ती में मुख्य नहर से बस्ती तक हो रहे निर्माण में भी यही स्थिति है।

शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने RTI (जन सूचना अधिकार) के तहत मांगी गई जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई।

गहमर गांव में भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न

गहमर गांव के ग्रामीणों ने भी सीसी सड़क निर्माण को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि-

  • मुख्य सड़क से बजरंगी साइकिल दुकान तक बनाई जा रही सीसी सड़क में ईंट की कुटाई किए बिना ही ढलाई कर दी गई।
  • कार्य में कम गुणवत्ता वाले सीमेंट का इस्तेमाल किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, जब इस पर संबंधित सचिव से बात की गई, तो उन्होंने “मीटिंग में होने” की बात कहकर फोन काट दिया।

अधिकारियों ने क्या कहा?

इस मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भदौरा के.के. सिंह ने कहा, “निर्माण कार्य से संबंधित पूरी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव ही दे सकते हैं।”

इधर, एसडीएम संजय यादव ने पत्रक मिलने की पुष्टि की और कहा कि संबंधित विभाग को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए सेवराईं से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.