फोटो: सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे और 250 करोड़ रुपये की केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
खबरों की मानें तो दिवाली के अगले दिन पीएम मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। एक महीने के भीतर राज्य का यह उनका दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री 7 अक्टूबर को ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गए थे और वहां एक ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया था।
बता दें, भाई दूज के अवसर पर 6 नवंबर को केदारनाथ के कपाट सर्दियों के लिए बंद किए जाने हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी कई बार केदारनाथ गए हैं। प्रधानमंत्री केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.