फोटो: सोशल मीडिया
हल्द्वानी पुलिस की हिरासत से फरार लूट के आरोपी को यूपी के बरेली से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी 14 नवम्बर से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की बहन के खिलाफ भी कार्रवाई की है। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को काठगोदाम थाना में हल्द्वानी का रहने वाला दामोदर शक्ति के साथ लूट के मामले में काठगोदाम शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी गोलू शर्मा पुत्र पंकज शर्मा निवासी कालीबाड़ी, श्यामतगंज, बारादरी बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से लूटे गए रुपये भी बरामद कर लिए गए। खबरों के मुताबिक, 14 नवंबर को आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस संबंध में काठगोदाम थाना में धारा 224 के तहत आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी पर 500 रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया गया। इसके बाद काठगोदाम थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत की अगुवाई में पुलिस टीम की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई।
आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी को बरेली के कालाबाड़ी से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उस वक्त अपनी बहन के घर पर सो रहा था। आरोपी को आश्रय देने के आरोप में उसकी बहन के खिलाफ भी धारा 216 के तहत कार्रवाई की गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.