कोरोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं को रोजगार देना एक बड़ी चुनौती है। इस ओर केंद्र और उत्तराखंड की सरकार लगातार कोशिशें कर रही हैं।
राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए नई योजनाएं लॉन्च कर रही हैं। केंद्र की ओर से भी कई योजनाएं लॉन्च की गई हैं। केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना ग्राम संपर्क अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक की सहसपुर और डाकपत्थर शाखा ने कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण इलाकों में लोगों को ऋण मंजूर किए। साथ ही बैंक के अधिकारियों ने योजना को कामयाब बनाने के लिए ऋण और दूसरी योजनाओं की भी जानकारी दी।
पीएनबी की डाकपत्थर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अश्वनी तिवारी ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की योजना और बैंकों से दिए जाने वाले ऋण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस योजना के मुताबिक, बैंक के जरिए से शिक्षित बेरोजगारों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में डिजिटल बैंकिग, व्यवसायिक ऋण, कृषि कार्ड, समूह के जरिए से कृषि और उद्योग लोन दिए जाने के प्रावधान हैं।
वहीं, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेंद्र भाटिया ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसान क्रेडिट कार्ड, मछली पालन, कुक्कुट पालन, बकरी पालन के लिए बैंकों से कर्ज ले सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह ऋण, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि का लाभ भी उठा सकते हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.