फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के रहने वाले दो लोगों की यूपी में सड़क हादसे में मौत हो गई है। आपको बता दें ये हादसा लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर हुआ।
खबरों की मानें तो प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार बेसहारा पशु से टकराकर पास से निकल रहे ट्रक में जा भिड़ी। तेज गति होने के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस कार में उत्तराखंड के पंतनगर, हादीपुर गांव निवासी तपेश्वर पुत्र देवकी, राम ज्ञान गुप्ता पुत्र विश्वनाथ और झारखंड बारहगढ लतिहर निवासी बबलू यादव पुत्र अनुरुद्ध मौजूद थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का गेट तोड़कर ड्राइवर सहित सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार ले आई, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करा दिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.