Blog

उत्तरकाशी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक के साथ हिमाचल के दो युवक गिरफ्तार

  • उत्तरकाशी मोरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक 12.60 ग्राम स्मैक के साथ हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने युवकों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि अवैध रूप से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के प्रति कार्रवाई उनकी पहली प्राथमिकता है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम को संदिग्ध वाहन की सूचना पर मोरी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार की तलाशी ली। जिसमें करीब साढ़े बारह ग्राम स्मैक बरामद हुआ। कार में सवार ललित कुमार निवासी ग्राम खरसाल थाना जुब्बल जिला शिमला, उमेश निवासी चौरी थाना जुब्बल जिला शिमला ने पूछताछ में बताया कि उनके पास स्मैक अधिक थी। उन्होंने खुद स्मैक इस्तेमाल कर रखी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.