केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने अपने भाई की पुत्रवधू के अस्थियों को शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया।
हरकी पैड़ी में अस्थियों को विसर्जित करने के बाद उन्होंने पूजा की। इसके बाद वो राज्य अतिथि गृह डाम कोठी पहुचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर और भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
थावर चंद गहलोत कुछ देर तक राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में ठहरने के बाद बहदराबाद में सुरेश राठौर के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने दोपहर में भोजन किया। इसके बाद वो पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वो केंद्र की योजनाओं को लेकर जतना के बीच जाएं और इस बारे में जानकारी दें।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.