उत्तराखंड: चीन सीमा से सटे आखिरी गांव पहुंचे सेना अध्यक्ष, सेना की तैयारियों का लिया जायजा

चीन से जारी टेंशन के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे चमोली जिले के माणा और नीती गांव पहुंचे।

यहां चीन के बॉर्डर पर उन्होंने सेना की चौकियों का हवाई निरीक्षण किया। सेना प्रमुख सुबह करीब 11:50 बजे बदरीनाथ धाम स्थित माणा के पास बने सेना के हैलीपेड पहुंचना था। जिसकी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी थी, लेकिन किसी वजह से उनका हेलीकॉप्टर यहां लैंड नहीं किया। उन्होंने माणा गांव के आगे चीन सीमा की चौकियों पर लगभग 20 मिनट तक हवाई निरीक्षण किया।

आपको बता दे कि चीन से पिछले कुछ से सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। किसी भी हालात से निपटने के लिए सेना अपनी तैयारियों में जुटी है। उत्तराखंड में चीन से लगती हुई 345 किलोमीटर लंबी सीमा है। इसमें से करीब 90 किलोमीटर चमोली जिले में है। इसके अलावा उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ से भी चीन की सीमा लगती है। चमोली जिले की मलारी घाटी में स्थित बड़होती में चीन ने 2014 से लेकर 2018 तक 10 बार घुसपैठ की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.