उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने खिलाफ कथित घूसखोरी प्रकरण की सीबीआई से जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है।

उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश को बुधवार को विशेष याचिका के जरिए से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर झारखंड से जुड़े कथित घूसखोरी मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। एकलपीठ ने ये भी कहा था कि सीबीआई को सभी दस्तावेज दो दिन के अंदर उपलब्ध कराए जाएं।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद सरकार और मुख्यमंत्री की परेशानी बढ़नी स्वाभाविक मानी जा रही थी। इस आदेश के आने के बाद सरकार में कल से ही हलचल दिखायी दे रही थी। इसके बाद सीएम के सभी दौरे रद्द कर दिए गए। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

महाधिवक्ता एसएन मुताबिक, याचिका में उमेश कुमार को पक्षकार बनाया गया है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उमेश कुमार के खिलाफ दायर मामलों को खारिज कर दिया था। साथ ही घूसखोरी मामले में सीबीआई को मामला दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे। ये मामला नोटबंदी से पहले झारखंड से जुड़ा हुआ है।

आरोप है कि मुख्यमंत्री ने झारखंड का प्रभारी रहते हुए बीजेपी नेता अमृतेश सिंह चैहान को गौसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर लाखों की घूस ली और घूस का ये पैसा उनके करीबी लोगों के बैंक खातों में जमा किया गया है। इसके साथ ही ये भी आरेाप है कि सरकार के इशारे पर उमेश कुमार के खिलाफ देहरादून में मामले दर्ज किए गए जिसे खारिज करने के लिए उमेश ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर कीं। हाईकोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई को मामला दर्ज करने के निर्देश देते हुए उमेश कुमार की याचिकाओं को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.