उत्तराखंड: देहरादून एयरपोर्ट का हो रहा कायाकल्प, कुछ इस तरह नजर आएगा।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का एयरपोर्ट अब नए रंग-रूप में नजर आएगा। इसकी तैयारी भी चल रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट कर जानकारी साझा की है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर तक पहले फेज का काम पूरा भी हो जाएगा। AAOI ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 353 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

ये एयरपोर्ट ईको-फ्रेंडली होगा और बनने के बाद कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पहले फेज का काम दिसंबर तक पूरा होने के बाद मार्च में दूसरे चरण का काम भी शुरू हो सकता है।

कैसे होगा एयरपोर्ट?
करीब 42,776 स्क्वायर मीटर के एरिया में बन रहे नए टर्मिनल के ग्राउंड फ्लोर पर चेक इन एरिया होगा। जबकि सुरक्षा जांच के लिए लाउंज का एरिया निर्धारित किया गया है। यह मेजेनाइन फ्लोर पर कई कार्यालाय भी बनाए जाएंगे। खास बात ये भी है कि इस नए भवन में उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही यात्रियों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा कि बनने के बाद यहां एक बार में करीब 1800 यात्री मौजूद रह सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

9 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.