किसान आंदोलन पर तेज हुई सियासत, उत्तराखंड ‘आप’ निकालेगी ‘किसान न्याय यात्रा’

आप सांसद भगवंत मान ‘किसान न्याय यात्रा’ लेकर 29 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे।

किसानों का आंदोलन पिछले एक महीने से जारी है। 6 दौर की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है। सरकार कानूनों में संशोधन को तैयार है, लेकिन किसानों को तीनों कृषि कानूनों की वापसी से कम कुछ मंजूर नहीं। इस बीच किसानों के आंदोलन को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है। गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया और कानूनों के वापस लेने की मांग को लेकर चलाए गए अभियान के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दो करोड़ किसानों का हस्ताक्षर की चिट्ठी सौंपने का दावा किया।

अब खबर है कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी के नेता प्रदेश के किसानों से मिलेंगे। आप सांसद भगवंत मान ‘किसान न्याय यात्रा’ लेकर 29 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। देहरादून के प्रदेश कार्यालय में आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने उनके आगामी उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी। रजिया बेग ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के समर्थन में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के भी कई किसान दिल्ली में आंदोलन पर बैठे हैं जो अपने हक़ और कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड के किसानों के समर्थन में और किसानों को न्याय के लिए प्रतिबद्ध आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान  दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

भगवंत मान 29 दिसंबर को किसानों के समर्थन में काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर में किसान न्याय यात्रा और जनसभा करेंगे। जबकि 30 दिसंबर नानकमत्ता साहिब, खटीमा में भी कई जगह किसान न्याय यात्रा और जनसभा करेंगे। इस दौरान वो किसानों के न्याय और कृषि के काले बिल के खिलाफ कई किसानों से मुलाकात भी करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.