ISRO को बड़ी कामयाबी, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई

कोरोना काल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

गुरुवार को ISRO ने साल 2020 के लिए अपने आखिरी स्पेस मिशन को सफलता पूर्वक लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से PSLV-C50 के साथ कम्युनिकेशन सैटलाइट सीएमएस-01 का सफल प्रक्षेपण दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर किया गया। इस सैटलाइट को लॉन्च करने की तैयारी कई दिनों से थी, लेकिन मौसम ठीक नहीं होने की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया जा पा रहा था। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) को एसएचएआर भी कहा जाता है। सीएमएस-01, इसरो का 42वां संचार उपग्रह है और इसे भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप को कवर करने वाले फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के विस्तारित सी-बैंड में सेवाएं मुहैया करने के लिए तैयार किया गया है।

इस सैटेलाइट के जरिए सी-बैंड फ्रिक्वेंसी को मजबूती मिलेगी। देश में टीवी संचार को लेकर नई तकनीक को विकसित किया जा सकता है। रॉकेट ने 20 मिनट की उड़ान के बाद सीएमएस-01 सैटेलाइट को उसकी तय कक्षा में पहुंचा दिया था। अब इस कक्षा में आगे की यात्रा सैटेलाइट खुद अपने आप पूरी करेगा।

सात साल तक चलेगा कार्यक्रम

इसरो की तरफ से तैयार किया गया ये मिशन अंतरिक्ष में सात साल तक काम करेगा। ये सैटलाइट जीसैट-12 की जगह लेगा, जिसे साल 2011 में लॉन्च किया गया था। बताया जा रहा है कि इसरो लंबे वक्त से इस प्रोग्राम की तैयारी कर रहा था।

उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई

सैटलाइट की सफल लॉन्चिंग पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ISRO को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘’ ISRO ने आज साल 2020 के आखिरी स्पेस मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से PSLV-C50 के साथ 42वें कम्युनिकेशन सैटेलाइट सीएमएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस सफलता के लिए हमारे वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।‘’

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

6 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.