फोटो: सोशल मीडिया
हरिद्वार में इस साल होने वाले कुंभ मेले में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में तैयारियों अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कोशिश की जा रही है कि तैयारियों में कोई कमी ना रह जाए, लेकिन इस बीच अधिकारियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुंभ विकास कार्यों के अंतर्गत बनाई गई दो सड़कों की क्वालिटी निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरी है। सूखी नदी पर निर्मित डबल लेन बो-स्ट्रींग पुल भी थर्ड पार्टी की तकनीकी जांच में फेल हो गया है।
दो सड़कों और एक पुल के निर्माण की गुणवत्ता तकनीकि जांच में फेल होने से लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विभागीय स्तर पर लिए सैंपलों की जांच रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि उन्हें इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। कुंभ मेला तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता एसएस पांगती ने बताया कि थर्ड पार्टी की तकनीकी जांच रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता कपिल कुमार के माध्यम से संबंधित निर्माण एजेंसियों को भेजी गई है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.