Blog

उत्तराखंड: संसद से महामारी (संशोधन) विधेयक पास होने पर नैनीताल के सांसद ने क्या कहा?

संसद से महामारी (संशोधन) विधेयक को मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘इस दिशा में सरकार ‘राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम’ बनाने पर काम कर रही।’’ 

कोरोना महामारी में जूझने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को संरक्षण देने वाली इस विधेयक के सदन से पास होने का उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने भी स्वागत किया है। अजय भट्ट ने बिल को ऐतिहासिक बताते हुए इस विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का आभार जताया है। लोकसभा में बोलते हुए अजय भट्ट ने उत्तराखंड का जिक्र किया और कहा कि देश के साथ ही उत्तराखंड भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है। अब ये महामारी विधेयक हर आदमी, हर डॉक्टर को ताकत देने वाला है।

सदन में बोलने के दौरान उन्होंने कुछ महीने पहले डॉक्टरों पर हुई पत्थरबाजी का जिक्र किया। नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कोरोनाकाल में जब घरों की छतों से जहां एक ओर डॉक्टरों पर पत्थर बरसाए जा रहे थे तब देश का मनोबल टूटा था। ऐसे में अब जब डॉक्टरों को तातक देने वाला बिल सदन से पास हुआ है तो इसके लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को बधाई देता हूं।

उन्होंने डॉक्टरों के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ, आंगनबाड़ी वर्कर्स और नर्स, चालक, सफाई कर्मचारी, आशा वर्कर, पुलिस के जवानों का इस लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए उनकी तारीफ की। आपको बता दें कि इस विधेयक में कोविड-19 महामारी और दूसरी महामारी जैसी किसी स्थिति में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.