आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर कर्नल अजय कोठियाल ने बताया है कि उनकी पार्टी कब अपने सीएम कैंडिडेट का ऐलान करेगी।
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले पार्टी ने मुफ्त बिजली समेत दूसरे बड़े वादे किए। अब आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर कर्नल अजय कोठियाल ने बताया है कि उनकी पार्टी कब अपने सीएम कैंडिडेट का ऐलान करेगी। दरअसल अजय कोठियाल ने रविवार को हल्द्वानी में युवा जनसंवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में कर्नल कोठियाल ने कहा कि पार्टी चुनाव से 5 महीने पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी।
कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बिजली-पानी, सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों तक 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो घोषणा करती है, उसे पूरा भी करती है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.