Blog

नैनीताल: पहले हत्या, अब 7 मरीज फरार, नशा मुक्ति केंद्र पर लगा बड़ा आरोप

हल्द्वानी के आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र से 7 मरीज फरार हो गए हैं।

नैनीताल के हलद्वानी के कमलुवागांजा स्थित आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार विवादों में आ गया है। रविवार को केंद्र में एक मरीज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब वहां से सात मरीज फरार हो गए हैं। भर्ती मरीजों के परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों को प्रताड़ित किया जा रहा। जिसकी वजह से वहां भर्ती मरीज भाग गए हैं। हालांकि अभी तक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे मरीजों के परिवार की तरफ से संचालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।

खबर के मुताबिक सेंटर में भर्ती 7 युवक शुक्रवार की रात 12 बजे वहां से भाग निकले। जाते वक्त वो सेंटर संचालक का फोन भी ले गए। ताकि संचालक पुलिस को उनके भागने की सूचना ना दे सके। आपको बता दें कि आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पिथौरागढ़ के आगर गांव निवासी प्रवीण टम्टा की बीते रविवार को जमकर पिटाई की गई थी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिवार वालों ने सेंटर पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.