Blog

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की पीएम मोदी ने की शुरुआत, सीएम रावत का ट्वीट- आओ मिलकर कोरोना को हराएं

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आज से आखिरी चढ़ाई की शुरुआत हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। पहले दिन तीन लाख लोगों को टीका लगेगा। पीएम मोदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा, ‘आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब वैक्सीन आ गई है, बहुत कम समय में आ गई है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने रामधारी सिंह दिनकर को उद्धृत करते हुए कहा, ‘मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘टीकाकरण अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में हमें इसको 30 करोड़ की संख्या तक ले जाना है। जो बुजुर्ग हैं, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें इस चरण में टीका लगेगा। आप कल्पना कर सकते हैं, 30 करोड़ की आबादी से ऊपर के दुनिया के सिर्फ तीन ही देश हैं- खुद भारत, चीन और अमेरिका. इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है।’

देशवासियों के नाम पीएम मोदी के संबोधन को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा और मिलकर कोरोना को हराते हैं। साथ ही उन्होंने कोरोना को हराने के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.