Blog

उत्तराखंड: एक शिक्षक ऐसा, जिसके रिटायर होने पर पूरे इलाके की नम हुई आंखें, दी गई भव्य विदाई

उत्तराखंड के थराली में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलसारी के प्रिंसिपल वाचस्पति के रिटायर होने पर समारोह का आयोजित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

इलाके के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। विदाई समारोह पर मुख्य अतिथि चमोली जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि विषम परिस्थितियों में पॉलिटेक्निक कॉलेज की अवस्थापना और इसके विकास के लिए प्रिंसिपल वाचस्पति जी को क्षेत्र की जनता हमेशा ही याद रखेगी।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

वक्ताओं ने कहा कि एक दौर ऐसा था जब केंद्रीय टेक्निकल कमेटी द्वारा पॉलिटेक्निक भवन और यहां की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए पॉलिटेक्निक को मान्यता देने से ही मना कर दिया था। इस दौरान प्रधानाचार्य के रूप में जमलोकी द्वारा पालिटेक्निक के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास कर केंद्रीय कमेटी द्वारा लगाए गई आपत्तियों को पूर्ण करने के लिए प्रयास किया गया, जिसका नतीजा रहा कि इस विद्यालय को केंद्रीय कमेटी द्वारा मान्यता दी गई।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

पॉलिटेक्निक कॉलेज मान्यता के साथ चल रहा है। कुलसारी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान खिलाप सिंह बिष्ट ने कहा कि वाचस्पति सालों तक जमलोकी पॉलिटेक्निक कॉलेज की शुरुआत साल 2013 में यहां आए 7 वर्षों तक इनके अथक प्रयासों से पॉलिटेक्निक में भवन का निर्माण और अन्य ट्रेडों की पढ़ाई यहां पर शुरू हो पाई। पॉलिटेक्निक कॉलेज की मान्यता को लेकर इनके प्रयासों को न तो यहां के छात्र और नहीं यहां की जनता कभी भूल पाएगी।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

इस दौरान पूर्व प्रधान कुलसारी श्री खिलाप बिष्ट जी, वर्तमान प्रधान मनीष सती, क्षेत्र पंचायत हीरा सिंह पंवार जी, क्षेत्र पंचायत सुना वार्ड हरेंद्र बिष्ट जी आदि मौजूद रहे।

(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.