उत्तराखंड: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के आखिरी गांव पहुंचे, जवानों का बढ़ाया हौसला

उत्तराखंड यात्रा पर आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को ‘देश के आखिरी गांव’ माणा पहुंचे।

सीएम योगी ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भीम पुल एवं सरस्वती पुल का भी भ्रमण किया। सीएम योगी ने इस दौरान आईटीबीपी, गढ़वाल राइफल्स और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। उनके राष्ट्रसेवा भाव को नमन करते हुए जवानों का मुंह मीठा कराया। आईटीबीपी के जवानों ने मुख्यमंत्री को सलामी भी दी।

योगी ने कहा कि आईटीबीपी, बीआरओ तथा गढ़वाल राइफल्स के जवानों का उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों में अडिग रहकर इस सीमांत प्रदेश में देश की सुरक्षा करना प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा, “बद्रीनाथ धाम सनातन हिंदू धर्म का केंद्र है तो इस सीमांत गांव माणा में हमारे वीर जवान राष्ट्रधर्म का निर्वहन कर रहे हैं। आज वर्षो बाद बद्रीनाथ धाम के दर्शन के सुअवसर का लाभ मिला तो सैनिकों से मिलने का लोभ संवरण नहीं कर सका।”

दोनों मुख्यमंत्रियों को अपने बीच पाकर जवान भी खासे निहाल थे। जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ दोनों का अभिनंदन किया। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर दोनों राज्य वासियों एवं सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.