दिल्ली के AIIMS में भर्ती सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कोरोना का इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
कोरोना पॉजिटिव होने के कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। एम्स के डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। उन्हें कोविड से संबंधित दवाई दी जा रही हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उत्तराखंड सदन के चिकित्सक डॉ प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एनएस बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें एंटी बायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।
AIIMS प्रशासन के मुताबिक सीएम रावत के हालात फिलहाल स्थिर है। उनकी देखभाल के लिए मेडिकल एचओडी नवित बी. के साथ ही 5 डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है। बता दें कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद आइसोलेट कर लिया था। रावत के अलावा उनकी पत्नी और बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। तीनों लोग एम्स दिल्ली में भर्ती हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.