देवभूमि के लिए गौरवशाली पल! नौसेना में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पौड़ी के वाइस एडमिरल संदीप नैथानी

उत्तराखंड के लिए गौरव का पल है। पौड़ी जिले के रहने वाले वाइस एडमिरल संदीप नैथानी को नौसेना में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक के तौर पर चार्ज दिया गया है।

इतना ही नहीं इसके अलावा विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान INS वलसुरा की भी एडमिरल संदीप नैथानी कमान संभाल रहे हैं। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी को विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की भी कमान सौंपने को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तराखंड के इस सपूत को उनके उत्तम सेवा कार्यों के लिए सेना में अहम पद दिया गया है जिसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। आपको बता दें, पौड़ी जिले के कई युवाओं ने सेना के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। जनरल बिपिन रावत, अनिल धस्माना, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ये वो नाम हैं जो पौड़ी के रहने वाले हैं और इन सभी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम जिम्मेदारी निभाई है।

इस लिस्ट में अब एडमिरल संदीप नैथानी का भी नाम शामिल हो गया है। आपको बता दें, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने 1985 में भारतीय नौसेना की इलेक्ट्रिक ब्रांच में नियुक्ति पाई। वे आईआईटी दिल्ली से रडार कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। एडमिरल संदीप नैथानी ने अपने 35 साल के सेवाकाल में कई चुनौतियों को निभाया। इस दौरान विमान वाहक पोत विराट पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

संदीप नैथानी ने मुंबई और विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड और नौसेना मुख्यालय के स्टाफ पर्सनल और मटेरियल शाखाओं में भी काम किया है। वाइस एडमिरल ने इससे पहले डब्ल्यूएनसी मुख्यालय में चीफ़ स्टॉफ ऑफिसर, नौसेना डॉकयार्ड मुम्बई के एडमिरल सुपरिटेंडेंट और मुंबई में नौसेना परियोजनाओं के महानिदेशक के तौर पर भी काम किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.