दिल्ली: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका!

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ‘आप’ से काफी वक्त से नाराज चल रहीं अलका लांबा ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। लांबा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि वो अपने विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक में रायलशुमारी के बाद ही पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। लांबा ने कहा कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि अलका लांबा तभी से पार्टी से नाराज चल रही हैं जब ‘आप’ के एक विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिया गया भारत रत्न अवॉर्ड वापस लेने की मांग वाला प्रस्ताव विधानसभा में रखा था।

अलका लांबा ने कहा कि वो AAP की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा जल्द लिखेंगी, लेकिन विधानयक बनी रहेंगी। लांबा ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल से जब बात की तो केजरीवाल ने मुझे पार्टी छोड़ने के लिए कहा।

लांबा के इस्तीफे वाले ट्वीट को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ ने उन पर निशाना साधा। भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि वो पहले भी कई बार ऐसी बात कह चुकी हैं। लिखित इस्तीफा देने में सिर्फ एक मिनट लगता है। हम उनके इस्तीफे को ट्विटर पर भी एक्सेप्ट कर लेंगे।

आपको बता दें कि अलबा लांबा करीब 20 साल तक कांग्रेस में थीं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। 2015 को दिल्ली के चांदनी चौक से चुनाव लड़ीं और विधायक चुनी गईं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.