जेट एयरवेज अब कभी ‘टेक ऑफ’ नहीं कर पाएगी?

कर्ज में डूबी जेट एयरवेज के विमान अब दोबारा उड़ान भर पाएंगे, इसके आसार लगभग खत्म हो गए हैं। NCLT ने जेट एयरवेज को दिवालिया घोषित करने की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अर्जी को स्वीकार लिया है।

SBI ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण यानि NCLT में जेट एयरवेज के खिलाफ इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड की धारा 7 के तहत दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी दाखिल की थी। NCLT ने रिजॉल्यूशन पेशेवरों को दिवालिया प्रक्रिया को 3 महीने में पूरा करने का निर्देश दिया है। केस की अगली सुनवाई अब 5 जुलाई को होगी।

गौरतलब है कि SBI की अगुवाई में बैंकों के ग्रुप ने जेट एयरवेज के भविष्‍य को लेकर मीटिंग की थी। इसमें एयरलाइन को फिर खड़ा करने की अपनी ओर से की जा रही कोशिश छोड़ दी गई थी। मीटिंग में ये भी फैसला हुआ कि बैंकों को अपना फंसा हुआ कर्ज रिकवर करने के लिए जेट एयरवेज को दिवालिया घोषित कराना होगा और इसके लिए वो NCLT में अर्जी देंगे।

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले जेट एयरवेज को जिंदा करने की कोशिश की गई थी। एतिहाद-हिंदुजा ने एयरलाइन को कर्ज से उभारने के लिए रुचि दिखाई, लेकिन उसकी तरफ से कोई पुख्ता प्रस्ताव नहीं आया। इसी वजह से बैंकों की सोमवार को हुई बैठक में एयरलाइन के मामले को एनसीएलटी में भेजने का फैसला किया गया था। गुरुवार को बैंकों की ये मांग मान ली गई।

जेट एयरवेज से बैंकों को 8 हजार करोड़ रुपये की वसूली करनी है। कंपनी के कर्मचारियों को कई महीने से वेतन भी नहीं मिला है। आपको बता दें कि एयरलाइन के कुछ घरेलू स्लॉट सरकार ने दूसरी विमानन कंपनियों को दे दिए हैं। जबकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उसके कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइन को दिए गए हैं। जेट एयरवेज की उड़ान 17 अप्रैल से ही बंद है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.