लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्वर्या का सास राबड़ी देवी पर बहुत बड़ा आरोप

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बहू और तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ससुराल में उन्हें खाना तक नहीं मिलता है। उन्हें किचन में नहीं घुसने दिया जाता है। उनके लिए मायके से खाना आता है।

ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि उन्हें खाना बाहर से अंदर भी खुद ही लाना पड़ता है, क्योंकि कोई उनके लिए खाना बाहर गेट से अंदर तक नहीं लाता। हालांकि ऐश्वर्या ने ससुर लालू यादव पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वो अगर यहां होते तो सब ठीक कर देते।

ऐश्वर्या राय को लेकर उनके ससुराल में विवाद लंबे वक्त से चल रहा है। कहा जा रहा है कि रविवार को ऐश्वर्या और तेजप्रताप के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामले में पुलिस को हस्ताक्षेप करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाद से ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय पत्नी के साथ बेटी के ससुराल यानि लालू के घर पहुंचे थे। यहां बातचीत के दौरान विवाद काफी बढ़ गया। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि  मीसा भारती और राबड़ी देवी ने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि राबड़ी देवी और उनकी ननद ने उन्हें घर से निकाल दिया। आपको बता दें कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर रखी है, मामला फिलहाल लंबित है।

कुछ वक्त पहले ही ऐश्वर्या का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वो घर से रोते ही राबड़ी के घर से किलते हुए दिखी थीं। दोनों की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। ऐश्वर्या ने दिल्ली से मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.