आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में 61 सैलानियों से भरी नाव पलट गई। हादसे के अब तक 13 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि 23 लोगों को बचाया गया है।
अब भी कई लोग लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। हादसा कच्चुलुरु के पास हुआ है। हादसे के बाद से ही इलाके में नाव सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नाव डूबने से हुई लोगों की मौत पर दुख जताय है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में एक नाव के डूबने से दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हादसे की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।” मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
सीएम ने मामले की जांच के निर्देश दे दिये हैं। साथ ही पूरी घटना के रिपोर्ट मांगी है। सीएम रेड्डी ने अधिकारियों को नावों के लाइसेंस की जांच करने के लिए भी कहा है। साथ ही ये भी पता लगाने को कहा है कि कर्मचारियों को ठीक तरीके से नाव चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी या नहीं। आपको बता दें कि गोदावरी नदी पिछले कुछ दिनों में उफान पर है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.