आज लॉन्च होगा iPhone 11!, लॉन्चिंग से पहले जानिए उसकी कीमत और फीचर

iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अमेरिकी टेक कंपनी Apple आज आईफोन सीरीज के कई फोन लॉन्च करेगी। कंपनी आज भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे एक इवेंट आयोजित करेगी।

जिसमें कंपनी iPhone 11, iPhone 11 R और iPhone 11 Max लॉन्च करेगी। इसके साथ ही iOS 13 का भी ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही इस इवेंट में कंपनी Apple Watch, Apple TV भी लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बार Mac Book Pro भी लॉन्च करेगी।

आपको बता दें एप्पल कंपनी साल 2012 से ही हर साल सितंबर में iPhone का नया वर्जन लॉन्च करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 11 में ट्रिपल लेंस कैमरा हो सकता है। जो कि वाइड एंगल फोटोज़ लेने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इस फोन में कंपनी वायरलेस चार्जिंग का भी ऑप्शन दे सकती है। जैसे कि अभी एप्पल वॉच के कुछ वर्जन में होता है। कंपनी ये पहले ही साफ कर दिया था कि iPhone का नया वर्जन 5जी कंपेटिबल नहीं होगा, लेकिन एप्पल के साल 2020 तक 5जी कंपेटिबल फोन लॉन्च करने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल तीन नए आईफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें से एक iPhone XR का अगला वर्जन होगा जो सबसे कम कीमत का हो सकता है। इसके अलावा iPhone 11 और iPhone 11 Max होगा। डिजाइन में ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन बैक पैनल पर काफी बदलाव होंगे। iPhone 11 की शुरुआती कीमत 1000 डॉलर यानि करीब 75,541 रुपये हो सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.