जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा, अब कश्मीर में आप भी कर सकते हैं ये काम, हटी पाबंदी

देश की मोदी सरकार के बड़े कदम के बाद जम्मू-कश्मीर से विशेष अधिकार छीन लिए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से जारी अधिसूचना के बाद जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-ए खत्म हो गया है।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। धारा 370 और 35-ए के खत्म होने के बाद राज्य से वो पाबंदियां हट गई हैं, जो दूसरे राज्यों के नागरिकों पर लागू थीं। अब सवाल ये कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने से देश के दूसरे हिस्सों के लोगों को क्या फायादा मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि आपको इससे क्या फायदा मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर में अब देश के दूसरे राज्यों के नागरिक संपत्ति खरीद सकेंगे:

देश के दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग अब 5 अगस्त, 2019 से जम्मू-कश्मीर में मकान, प्लॉट, खेती की जमीन, दुकान जैसी संपत्ति खरीद सकते हैं। धारा 370 हटने से पहले सिर्फ कश्मीर के नागरिकों को ही संपत्ति करीदने का अधिकार था। अनुच्छेद 35-ए के खत्म होने से जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निवासियों की दोहरी नागरिकता भी खत्म हो गई है। अब वो सिर्फ भारत के नागरिक कहलाएंगे। पहले उनके पास दो नागरिकता होती थी। एक जम्मू-कश्मीर की और दूसरी भारत की। 370 में प्रावधान था। लेकिन अब 370 हटने के साथ ही ये भी खत्म हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में देश के दूसरे राज्यों के बिल्डर कश्मीर में अब काम कर सकते हैं:

जम्मू-कश्मीर में नई व्यवस्था के लागू होने के साथ ही प्रॉपर्टी के रेट बढ़ेंगे और रियल इस्टेट बाजार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। देश भर के बिल्डर अब राज्य में अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।

दूसरे राज्य के लोगों को कश्मीर में मिल सकेगा स्थायी निवासी के अधिकार:

देश के दूसरे राज्यों के लोग कश्मीर में अब स्थायी तौर पर कर सकते हैं। धारा 370 के हटने से पहले देश के दूसरे राज्यों के लोगों को वहां पर स्थायी तौर पर रहने का अधिकार नहीं था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.