तीन तलाक बिल सुप्रीम कोर्ट गया तो क्या होगा?

एतिहासिक ट्रिपल तलाक बिल मंगलवार को राज्यसभा से पास हो गया है। अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके दस्तखत के बाद ये बिल अमल में आ जाएगा।

तीन तलाक बिल के दोनों सदनों से पास होने पर जहां मुस्लिम समाज का एक हिस्सा खुश है और इसे मुसलमान औरतों को इंसाफ दिलाने वाला बता रहा है, तो वहीं एक पक्ष ऐसा भी है जो इसे मुस्लिम औरतों के खिलाफ बता रहा है। AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि ये ऐतिहासिक बिल नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बिल पास हुआ है, उससे मुस्लिम महिलाओं की परेशानी बढ़ जाएगी। AIMIM प्रमुख ने कहा कि ये कानून सुप्रीम कोर्ट में टिकने वाला नहीं है।  

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्लनल लॉ बोर्ड ने भी इस बिल को मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ बताया है। बोर्ड के सदस्य जफरयाब जीलानी ने कहा कि बिल की खामियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। जफरयाब जिलानी के मुताबिक जल्द ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्लनल लॉ बोर्ड की लीगल कमेटी की एक बैठक होगी। जिसमें बिल की कानूनी खामियों का अध्ययन कर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जीलानी ने सबसे ज्यादा एतराज पति को जेल भेजने के प्रावधान पर जताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तलाकशुदा पत्नी के बच्चों की परवरिश आखिर कौन करेगा?

आपको बता दें कि राज्यसभा में बिल के पक्ष में 99 और विपक्ष में सिर्फ 84 वोट पड़े। राज्यसभा में बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजने का प्रस्ताव भी गिर गया। प्रस्ताव के पक्ष में 84 जबकि विपक्ष में 100 वोट पड़े। तलाक बिल 26 जुलाई को लोकसभा के इसी सत्र में पहले ही पास हो चुका है।

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/india-news/triple-talaq-bill-passed-from-rajya-sabha

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page- https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter- https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.