Blog

असदुद्दीन ओवैसी के मस्जिद को लेकर किए ट्वीट पर बवाल, बीजेपी बोली- देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के एक ट्वीट पर बवाल मच गया है। ओवैसी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर ते हुए लिखा, ”मैं अपनी मस्जिद वापस चाहता हूं।” उनके इसी ट्वीट के बाद सियासत गरमा गई है।

ओवैसी के इस ट्वीट के बाद तेलंगाना में बीजेपी के एकमात्र विधायक राजा सिंह की मांग है कि असद्दुदीन ओवैसी के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दायर हो। राजा सिंह ने AIMIM सांसद पर राम मंदिर के खिलाफ भड़काऊ भाषण और ट्वीट को लेकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है। उन्होंने काह कि ओवैसी मुसलमानों के ठेकेदार नहीं हैं। उन्होंने ओवैसी की तुलना गेहूं के खेत मे लगने वाला कंडुवा से करते हुए कहा कि  जैसे गेहूं के खेत मे कंडुआ लग जाता है, वैसे ही ओवैसी समाज मे जहर घोलने का काम कर रहे हैं। राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ओवैसी जैसे लोगो की राजनीतिक जमीन खिसकी है।”

बीजेपी नेताओं के निशाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी है। यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बताए की इस संस्था की फंडिंग कहां से होती है? ये सार्वजनिक करें।”

आपको बता दें कि अयोध्या भूमि विवाद पर फैसले बाद भी ओवैसी ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन की खैरात नहीं चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.